*मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि. नं. 132/2025)*
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और पीड़ित मानवता की सहायता करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।
मदर टेरेसा जी के अमर विचारों और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा से बना यह ट्रस्ट केवल एक संस्था ही नहीं, बल्कि एक विशाल परिवार है, जहाँ दर्द अपना है पर आँसू सबके साझे हैं।
*हमने यह परिवार क्यों बनाया ?*
हमने करीब से देखा है कि जब किसी के घर में अचानक गंभीर बीमारी आती है या किसी अपने का एक्सीडेंट हो जाता है और अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।
इलाज के खर्च की चिंता में जब मदद के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं और कहीं से कोई सहारा नहीं मिलता, तो पूरा परिवार बेबस और लाचार हो जाता है।
ऐसे ही अंधकारमय और कठिन समय में ये हमारा ट्रस्ट उम्मीद की एक रोशनी बनकर सामने आता है।
*हमारा मुख्य कार्य:* हम अपने पंजीकृत सदस्यों को बीमारी या सड़क दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर ₹10,000 से ₹50,000 तक का ब्याज-मुक्त आपातकालीन चिकित्सा ऋण उपलब्ध कराते हैं, ताकि पैसे के अभाव में उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के इलाज में कोई बाधा न आए। उस ऋण को सदस्य द्वारा निर्धारित समय के भीतर वापस करना अनिवार्य होता है, ताकि वही राशि किसी दूसरे जरूरतमंद परिवार के काम आ सके।
भविष्य में फंड सुदृढ़ होने पर यह सहयोग राशि और भी बढ़ाया जा सकता है।
*हमारी सबसे बड़ी विशेषता:* हम इस ऋण के लिए सोना, चाँदी या जमीन के कागजात गिरवी नहीं रखवाते। हम केवल ऋण वापसी के लिए 2 लोगों की लिखित गारंटी लेते हैं -
1. परिवार के किसी एक सदस्य की, जो महिला या पुरुष कोई भी हो सकता है।
2. बाहर के किसी एक ऐसे व्यक्ति की, जो इस संस्था का पंजीकृत सदस्य हो।
*सदस्यता का नियम* इस योजना में 18 से 60 वर्ष तक के पुरुष और महिला दोनों सदस्य बन सकते हैं।
*लाभ किसको मिलेगा ? - पूरे परिवार के लिए*
जो व्यक्ति इस ट्रस्ट का सदस्य बनेगा, उसके पूरे परिवार के लिए चिकित्सा ऋण उपलब्ध होगा। परिवार में - पति, पत्नी और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कवर होंगे। इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती होगा तो सहायता मिलेगी।
*सहयोग राशि (अंशदान) की अपील*
सिर्फ 100 रुपये प्रति माह : शुरुआती 2 वर्षों तक केवल 100 रुपये प्रति माह का स्वैच्छिक सहयोग, इसी से आपातकालीन चिकित्सा ऋण का कोष बनता है।
2 साल बाद : सहयोग देना आपकी इच्छा पर निर्भर है। लेकिन ट्रस्ट से जुड़े रहने के लिए केवल 100 रुपये प्रति वर्ष सदस्यता शुल्क का निवेदन रहेगा, क्योंकि इसी छोटी सी राशि से ट्रस्ट की सारी व्यवस्था संचालित होती है।
*सवाल: क्या मेरा दिया हुआ 100 रुपया महीना भविष्य मे वापस मिलेगा?*
*जवाब:* नहीं, यह राशि दान-स्वरूप है जो वापस नहीं की जाएगी। परंतु इसके बदले आपको 60 वर्ष की आयु तक अपने पूरे परिवार के लिए आपातकालीन चिकित्सा ऋण की सुविधा मिलती रहेगी।
*सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण शर्तें*
*(क) 6 माह की सदस्यता अनिवार्य:* आपातकालीन चिकित्सा सहायता की सुविधा सदस्यता के 6 माह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रदान की जाएगी।
*(ख) सहायता / फंड प्राप्ति हेतु सक्रियता अनिवार्य:* सहायता के लिए सदस्य का सक्रिय रहना और नियमित अंशदान देना अनिवार्य है। जो सदस्य 6 माह से लगातार अंशदान दे रहा हो, अथवा 2 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुका हो, वही पात्र होगा। यह सहायता उपलब्ध कोष पर निर्भर करेगी, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें ताकि जरूरतमंद को समय पर सहायता मिल सके।
*शहर के बड़े और संपन्न लोगों से दान की अपील*
आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि आप इस नेक पहल में अपना सहयोग प्रदान करें।
आपका दिया गया छोटा-सा सहयोग भी किसी बेसहारा परिवार के लिए अस्पताल के कठिन और अंधकारमय समय में एक उम्मीद की किरण बन सकता है। आपका दान किसी की जान बचा सकता है, किसी परिवार को उजड़ने से बचा सकता है।
आइए, मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें।
*हमारा संकल्प - संकट की घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे।*
*हमसे जुड़ने के लिए एक भावुक अपील*
सोचिए, अगर आधी रात को किसी मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती होना पड़े और उसके पिता की जेब में पैसे न हों, तो उस परिवार पर क्या बीतती है?
हम नहीं चाहते कि पैसों के अभाव में किसी माँ की गोद सूनी हो, किसी बच्चे का भविष्य अंधेरे में चला जाए।
इसीलिए यह परिवार बना है।
हम आपसे दान नहीं, बस परिवार से जुड़ने का निवेदन कर रहे हैं। आपका सिर्फ ₹100 प्रति माह का छोटा सा सहयोग, किसी उजड़ते हुए परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।
आज एक छोटा सा कदम उठाइए। इस परिवार से जुड़िए, ताकि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित कर सकें कि हमारे होते हुए, इलाज के अभाव में किसी का घर न उजड़े।
*आपका अपना,*
*रणजीत सिंह यादव*
*संस्थापक - मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट*